गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सामाजिक समरसता बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें’ – नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बहराइच “राम नयन सिंह”

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | नए पुलिस अधीक्षक के रूप में बहराइच जिले का कार्यभार संभालने वाले आईपीएस अधिकारी राम नयन सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा के बारे में सभी लोगों को बताया। पुलिस अधीक्षक वृंदावन शुक्ला का स्थानांतरण होने के बाद बहराइच जिले की कमान पुलिस अधीक्षक रामनारायण सिंह ने संभाला | आम जनता की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता दिया जाएगा | जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर अपनी प्रभावी कार्यशैली और प्राथमिकताओं के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि जिला नेपाल सीमा से सटा होने के चलते काफी संवेदनशील है। सीमा की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला कई समस्याओं से ग्रसित है। इसका मुख्य कारण क्षेत्रफल का बड़ा होना है। ऐसे में विभिन्न विभागों से सामंजस्य करके उस पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में सभी समुदाय के लोग निवास करते हैं; जिसके चलते विवाद भी होता है। ऐसे में सामाजिक समरसता बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा , पत्रकार गण और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!