लोटन में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण

लोटन/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन क्षेत्र के बनियाडीह बी .आर .सी .पर नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल का बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र लोटन पर राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के ब्लाक लोटन के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा अपने शिक्षक साथियों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया गया ।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आये हुए शिक्षको से कहा की शिक्षक माता -पिता की तरह होते हैं।जैसा आप लोग शिक्षा देंगे ,वही छात्र हासिल करेंगे ।इस लिए आप लोग विघालय समय से पहुंच कर छात्र एवं छात्राओं को सही शिक्षा दें ताकिछात्र आगे निकल कर माता पिता व अपने शिक्षक और लोटन क्षेत्र का नाम रोशन करें।हमारे तरफ से जो भी सहयोग की अवश्यकता पड़ेगी, हमें अगवत कराये।इस दौरान संगठन मंत्री रामराज पाण्डेय ,अनिल प्रजापति,विनोद पाण्डेय,मोहन एवं बहुत सारे शिक्षक के साथी मौजूद रहे बी ,आर .सी. के स्टाफ अहमद हुसैन,आलोक कुमार गुप्ता, मुजीबुर्रहमान, कमलेश आदि मौजूद रहे।




