भाजपा राज्य में गरीबों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं – देवेन्द्र प्रताप सिंह

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर में भाजपा राज्य में गरीबों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उक्त बातें समाजवादी पार्टी सिद्धार्थनगर के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में गरीबों को बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हो रही हैं। स्थानीय नगर पंचायत बिस्कोहर से चुने गये चेयरमेन व भाजपा सरकार के प्रशासनिक अधिकारी जो बड़े दावे कर रहे हैं, वह हवा हवाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व में राज्य मंत्री रहे व नेता ने चुनाव के समय जो अच्छे दिन लाने के लुभावने वादे किये थे, अगर वह हकीकत बनते तो अच्छा होता। वर्तमान सरकार की नीतियों से कुछ मुट्ठी भर भाजपा नेता, पूंजपति व धन्नासेठ और अधिक धनवान बन रहे हैं। यह उसकी पूंजीवाद समर्थक नीति का प्रमाण है। उन्होंने सुझाव दिया कि चेयरमेन व ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार को नगर पंचायत बिस्कोहर में लोगों की गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन को दूर करना चाहिए।




