सांसद खेल महोत्सव: दौड़, कुश्ती एवं वेट लिफ्टिंग खेलों का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार के खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्व विद्यालय सिद्धार्थनगर की कुलपति डॉक्टर कविता शाह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष भावेश पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ कुश्ती एवं वेट लिफ्टिंग खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 800 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दूसरे दिन सम्पन्न हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर बालक वर्ग जूनियर में सत्यम यादव प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय और अनूप प्रजापति तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग जूनियर में संध्या सनी प्रथम, सुनैना द्वितीय और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग सीनियर में मोहम्मद रफी प्रथम, गुड्डू द्वितीय और सिराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग सीनियर में कल्पना प्रथम सावित्री द्वितीय और आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग जूनियर में सनी प्रथम करिश्मा द्वितीय सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग जूनियर में विष्णु शर्मा प्रथम, मनीष द्वितीय और अनिल विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग सीनियर में मोनू प्रजापति प्रथम, आकाश द्वितीय और विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन सम्पन्न हुई कुश्ती प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग 7 से 64 क भारत वर्ग में उमाशंकर यादव प्रथम और जितेंऊद्र यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 57 से 60 केजी भार वर्ग में अभय प्रथम और प्रज्ञा द्वितीय स्थान पर रहे। 56 क से नीचे भाग वर्ग में नदीम प्रथम और गणेश द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक पर कुश्ती में राहुल यादव प्रथम और अमरजीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती सब जूनियर बालिका वर्ग में स्वामी ने प्रथम स्थान और सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग लम्बी कूद में वेद प्रकाश प्रथम, आमोद द्वितीय और सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्क लम्बी कूद बालक वर्ग में सन्देश प्रथम, मोहम्मद रफीक द्वितीय और अफराद हुसैन तृतीय स्थान पर हैं। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता पहले दिन देर शाम तक चले ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 48 केजी भार वर्ग में अतुल और दूसरी स्थान पर लाल चन्द्र रहे। 60 क भारत वर्ग में मोहम्मद शमीम प्रथम, साहबान द्वितीय स्थान और निशान्त यादव तृतीय स्थान पर रहे।भारोतोलन बालिका वर्ग में 48 केजी भार वर्ग में श्रेयांशी प्रथम, साक्षी द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रही। 52 क भारत वर्ग में एंजेल प्रथम और सीमा निषाद 56 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रही। मंगलवार को सम्पन्न हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग सिंगल में अनुभव मिश्रा प्रथम और असार अहमद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्क डबल में वैभव और अनुभव मिश्रा प्रथम स्थान और असार और अरहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग सब जूनियर में प्रथम, वैभव गुप्ता और द्वितीय स्थान अरहान ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का वातावरण है तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं दूसरे दिन सम्पन्न हुए खेल प्रतियोगिता में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, रिंकू पाल, मनोज वर्मा, जाहिर सिद्दीकी, ऋषि सिंह, विजय कश्यप, कीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्नीहोत्री, युवा कल्याण विभाग से देवेन्द्र पाण्डेय, जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र, उपाध्यक्ष रविन्द्र गुर्जर, राजकुमार केसरी नन्दन, माहेश्वरी पाठक, युवा कल्याण विभाग से क्षत्रिय युवा कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति, बलवन्त यादव, माध्यमिक शिक्षा विभाग से रत्नेश सिंह, दौलत बाबू गुप्ता, रीता यादव, सीमा निषाद, धर्मेन्द्र सिंह, मुरारी सिंह, सत्येन्द्र गुप्ता, सत्य प्रकाश, सोनू गुप्ता साहित समस्त खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




