गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़़,सिद्धार्थनगर। सम्पूर्ण विश्व में तीसरी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा के द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप स्वीकार किया गया था। संस्कृत, पाली, प्राकृत के पश्चात अपभ्रंश होते हुए हिंदी भाषा का उदय हुआ। हिंदी भाषा की 5 उपभाषायें हैं, जिनमें कुल 17 बोलियां हैं।

गोरखनाथ, विद्यापति, महाकवि तुलसीदास, सन्त सूरदास, मीराबाई से लेकर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, मुंशी प्रेमचंद एवं निराला और दिनकर जैसे महान कवियों एवं लेखकों ने हिंदी भाषा का मान बढ़ाया है। उक्त बातें शारदा पब्लिक स्कूल गड़ाकुल शोहरतगढ़़ जिला सिद्धार्थनगर के प्रधानाचार्य अरविन्द अग्रहरि ने कहीं। इस सम्बन्ध में अरविन्द अग्रहरि एवं मुख़्तार आलम ने जिलावासियों एवं क्षेत्रवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button