उत्तर प्रदेशबस्ती
रूधौली शाखा निदेशक ने टॉपर से मिलकर दी बधाई।

बस्ती/रुधौली। उमा टेक्निकल डिग्री कॉलेज रुधौली के शाखा निदेशक रोहित शर्मा और बीआरसी एकेडमी रूधौली के निदेशक सुनील शुक्ल एवं प्रबंधक वंदना शुक्ला ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर साक्षी चौधरी को उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साक्षी ने बस्ती जिले में प्रथम स्थान तथा प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर जिले तथा प्रदेश का मान बढ़ाया शाखा निदेशक रोहित शर्मा ने साक्षी के माता को भी बधाई दी और उनकी बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।बी आर सी एकेडमी की प्रबंधक वंदना शुक्ला साक्षी और उनके माता से मिलकर बेटी क़ो और आगे जाने की शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।




