लेदवा स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल फैलाई जागरूकता

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान,संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की रैली निकाली गई। रैली पूरे गांव के गली गली भ्रमण के बाद पुनः रैली वापस स्कूल लौटी। रैली में शामिल बच्चों ने नारा लगाया पढ़ लो बिटिया पढ़ लो बहना,ये है जीवन का गहना । पढ़ी लिखी लड़की,रोशनी है घर की।सर्व शिक्षा अभियान अनूठा नहीं लगेगा,कही अंगूठा।बुखार में देरी, पड़ेगी भारी। हर रविवार मच्छर पर वार । चूहा, मच्छर और छुछंदर, आने न दो घर के अन्दर आदि नारों को लगाकर व जगह जगह गाँव में रुककर लोगों के साथ स्वच्छता को अपनाने, शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित बच्चों का नामांकन कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में कराने का किया अनुरोध। रैली के दौरान प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार,मुस्तन शेरुल्लाह, राकेश कुमार राज, मनमोहन, राकेश जायसवाल,पवन चौरसिया, रेनू मद्धेशिया,आशा चौधरी व अभिभावक गण आदि लोग मौजूद रहें।




