गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : अज्ञात कारणों से गेहूं की डंठल में आग लगने से 25 किसानों के लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जल राख

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। चिल्हियां थाना क्षेत्र के सीतारामपुर के सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं की डंठल में आग लग गयीं। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर गेंहू खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और आग बनकटवा उत्तरी गांव के करीब भी पहुंच गया। जिससे 25 किसानों के 70 बीघा गेहूं की फसल व भूसा रखने वाले झोपड़ी जल कर नष्ट हो गये। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गये। ग्रामीण घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते रहें। उसके बाद देर से दमकल गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के सिवान में बुधवार दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में आग लग गयीं।

आग धीरे-धीरे अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे देखकर आसपास के ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गयें। आग पछुवां हवा से तेजी से फैलने लगा और जाकर गेहूं की खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। आग से गेहूं के फसल जलने लगे तो लोगों अपने घरों से निकलकर बुझाने जुट गयें। आग इतनी भयानक रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर ग्रामीण रोंगटे खड़े हो गयें। आग बनकटवा उत्तरी गांव तक पहुंच गया। आग जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों अफरा-तफरी मच गयीं। लोग अपने घर के समान निकालने लगे। वही मौके पर पहुंचे चिल्हियां एसओ अपनी पुलिस फोर्स के साथ आग को बुझाने जुट गयें। इसी इसी बीच दो अग्निशमन की गाड़ी पहुंच गयीं।

क्षेत्र के ग्रामीण, पुलिस और अग्निशमन लगभग तीन घँटे तक मशक्कत किया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक 25 किसानों के 70 बीघा गेंहू और बनकटवा उत्तरी गांव लोगो के भूसा रखने की झोपड़ी सहित लोगों के लकड़ी आदि समान जलकर राख हो गयें। वही गेहूं का फसल जला हुआ देखकर किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं मौके पर हल्का लेखपाल प्रशान्त कुमार पहुचकर किसानों के जले हुए फसल व लोगों के अन्य समान जलने की जानकारी लेकर लिखा पढ़ी किया। कहा कि सर्वे कर इसकी रिपोर्ट तहसील स्तर से शासन को भेजी जायेगी। उसके बाद सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में एसडीएम कर्मेद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से किसानों के हुए नुकसान का सर्वे हल्का लेखपाल करवाकर मुआवजा दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button