गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसडीएम ने छात्रों एवं तहसील परिसर में उपस्थित नागरिकों को दिलाई शपथ

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील परिसर में रविवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने छात्रों और तहसील परिसर में उपस्थित नागरिकों को शपथ दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही सेठ रामकुमार खेतान बालिका इन्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा आयोजित मतदान जागरूकता रैली, जिसकी अगुवाई स्वयं एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने की। रैली नगर भ्रमण कर वापस विद्यालय लौट गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह के साथ लोकतंत्र और मतदान के महत्व को समझने के लिए भाग लिया। एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी पात्र युवतियों को मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक नागरिक का मतदान करना केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने का जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिचितों, मित्रों एवं परिवार के अन्य मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रैली और कार्यक्रम में ष्माई इंडिया-माई वोटष्, ष्निर्भय होकर मतदान करेंगेष्, ष्वोट हमारा अधिकार हैष्, ष्मतदान करना है-अपना फर्ज निभाना हैष्, ष्लोकतंत्र को मजबूत बनाना हैष्, ष्भारत का उत्थान करना हैष्, ष्आपका मत – आपकी ताकतष् जैसे नारे गूंजे कार्यक्रम में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा, सीपी सिंह, दुर्गेश, जयशंकर, विनीत, मनोज कुमार, लवकुश, हरीराम, श्रवण, जयन्त कुमार और मेघश्याम गुप्ता, सत्यप्रकाश शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों को मतदान और लोकतंत्र के महत्व को समझने और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने के प्रति जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!