उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : सांसद जगदम्बिकापाल ने बढनी ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवो में लंच बॉक्स बाटा

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर सिद्धार्थनगर। भयंकर बाढ़ के कारण कई गांव में खाने पीने की समस्या होने लगी है। इस समय हर कोई अपनी अपनी विवेकानुसार सहायता कर कर रहे हैं। इसी कड़ी में डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र शोहरतगढ़ मे ढेबरूआ के निकट ग्राम शीतल खैरी सहित तमाम गाँवों मे बाढ़ मे फसे लोगों को सांसद जगदम्बिकापाल ने लंच बॉक्स वितरण किया और लोगों को दुःख जाना।


उसके संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान डीएम संजीव रंजन जी और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद जी के साथ गावों का दौरा कर लोगों का हालचाल जाना और लोगों को इस विषम परिस्थिति मे साडी़ ,लंच पैकेट माचिस, मोमबत्ती सहित कुछ और अन्य राहत सामग्री वितरण किया।




