उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कम लागत में अच्छी उपज के लिए छिड़काव करे नैनो यूरिया ,डीएपी- शिशुपाल

सिद्धार्थनगर। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के बारे में इफको सदर क्षेत्राधिकारी शिशु पाल ने जानकारी देते हुए कहा कि कम लागत में नैनो यूरिया का छिड़काव करे कम लागत में अच्छी उपज होगी । मृदा प्रदूषण , लीचिंग और वासपोत्सर्जन जैसे नुकसान कम होती है । शिशुपाल एक बातचीत में कहा कि जनपद में 1900 मिलियन टन यूरिया प्राप्त हो रही है किसानों को परेशान होने की जरूरत नही सभी समितियों पर यूरिया की खाद पहुंच रही है 12 हजार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी 17 हजार बोतल भी समिति पर उपलब्ध है किसान छिड़काव कर लाभ ले सकते है।




