गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल बॉर्डर पर अब नहीं लगेगी लंबी कतार, क्यूआर कोड दिखाकर होगी एंट्री

दैनिक बुद्ध का संदेश
खुनुवा/सिद्धार्थनगर। नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों को अब बॉर्डर पर लंबी कतार और कागजी प्रक्रिया से राहत मिलने वाली है। नेपाल सरकार ने नई डिजिटल व्यवस्था लागू करते हुए ऑनलाइन टीएमडी प्रणाली शुरू कर दी है, जिसके तहत अब क्यूआर कोड स्कैन कर बॉर्डर पार किया जा सकेगा।अब तक यात्रियों को बॉर्डर पर वाहन पंजीकरण, यात्रा विवरण, शुल्क जमा और परमिट लेने में काफी समय लगता था। कई बार 1 से 2 घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और क्यूआर कोड डाउनलोड कर बॉर्डर पर दिखाकर आसानी से प्रवेश पा सकेंगे।कस्टम विभाग के अनुसार यात्रियों को वेबसाइट पर जाकर वाहन और यात्रा संबंधी जानकारी भरनी होगी। शुल्क जमा होने के बाद क्यूआर कोड जारी किया जाएगा, जिसे नेपाल में संचालित किया जा सकेगा।नई व्यवस्था से बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम कम होने, कागजी कार्यवाही घटने और होटल, टैक्सी व ट्रैवल कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!