उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एडीएम ने ऐतिहासिक दशहरा मेला स्थल का किया निरीक्षण

उसका बाजार। कस्बा के उसका राजा में स्थित ऐतिहासिक दशहरा मेला स्थल रामलीला बाग का सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल और ईओ अभिनव श्रीवास्तव की उपस्थिति में एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया है। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस बल को दो अक्तूबर को लगने वाले दशहरा मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का दिशा निर्देश दिया है। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने ट्रैफिक पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर के साथ सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मेला आयोजक लालबहादुर दास, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल, सोमनाथ मिश्र, अंगद साहनी, विनोद वर्मा, सच्चिदानंद चौबे आदि रहे।


