गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तमिलनाडु से लौटी युवती ने प्रेमी पर कराया मुकदमा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ धोखा देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार बरवां गांव निवासी एक युवक तमिलनाडु की एक कंपनी में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात बिहार निवासी युवती से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे प्रेम संबंध हो गया।आरोप है कि युवक युवती को बिना शादी किए अपने साथ रखने लगा। कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में युवक बिना जानकारी दिए अपने गांव लौट आया। युवती लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करती रही, लेकिन युवक ने फोन उठाना बंद कर दिया।इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ करीब 1500 किलोमीटर का सफर तय कर लोटन पहुंची। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!