गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल में सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र के महडिहिया में हुए सड़क हादसे में मोहाना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा सुमाली गांव निवासी बाबू साहब (40) अपने भतीजे के साथ बाइक से नेपाल गए थे। लौटते समय महडिहिया के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान बाबू साहब की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!