उत्तर प्रदेशबहराइच
फल मंडी सलारगंज में दुकानों की नीलामी, 40 लाख से अधिक तक पहुँची बोली

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद के फल मंडी सलारगंज स्थित नई निर्मित दुकानों की नीलामी कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 16 दुकानों के लिए अलग-अलग बोली लगाई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नीलामी के दौरान एक दुकान की सर्वाधिक बोली 40 लाख 20 हजार रुपये तक पहुंच गई, जो इस प्रक्रिया का मुख्य आकर्षण रही। प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के बीच कई दुकानों की ऊंची कीमत पर बोली लगने से मंडी की व्यावसायिक संभावनाओं का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मंडी सचिव धनंजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।




