गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

म्हाराजगंज: रामलीला आयोजन की तैयारी पूरी, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

7 से 11 अक्टूबर तक रामलीला मंचन, 13 अक्टूबर को रावण दहन व भरत मिलाप

महराजगंज। जनपद के सिसवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन हिंदू कल्याण मंच द्वारा किया जाएगा। रामलीला मंचन 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होगा, जबकि 13 अक्टूबर को रावण दहन एवं भरत मिलाप का भव्य आयोजन श्री श्याम मंदिर परंपरागत ढंग से संपन्न होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंच कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और पदाधिकारियों को उनकी-उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की विशेषता यह है कि नगर के स्कूली बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर मंचन कराया जाता है। इससे बच्चों में सनातन संस्कृति का विस्तार होता है तथा वे भगवान राम के जीवन और शिक्षाओंकृधर्म, कर्तव्य, ईमानदारी और निस्वार्थता से परिचित होते हैं। गीत, संवाद और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत रामायण महाकाव्य बच्चों को संस्कृति और धर्म के प्रति गहरी रुचि प्रदान करता है। बैठक में नितेश, रवि, विकास, रविराज, दीपक, मोहन, आशीष, उमेश, आशीष, राजकुमार, अंकित, श्यामदत्त, सुनील, योगेश, अमित और अंकित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!