गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसंत कबीरनगर

संतकबीरनगर : ग्राम चौपाल में पहुंचे विधायक अनिल त्रिपाठी ने ग्रामीणों की सुनी जन समस्या

प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा ने विधायक का किया जोरदार स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक के थरौली गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा किया गया। ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए विधायक भी तत्परता से प्रयासरत है। बताते चलें कि गांव में ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ब्लॉक अधिकारी व ग्राम प्रधान भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहे। साथ ही चौपाल में आये मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान विधायक ने कहा कि शासन ने सभी पात्र व गरीब परिवार के लिए योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड आदि सभी योजनाओं के माध्यम से लाभ पंहुचा रही है। साथ ही मुफ्त राशन योजना के साथ ही अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पंहुचाया जा रहा है।

इस तरह से अनेको बातों को कहा गया। इसी दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, एडीओ पंचायत राजेश पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी नेहा सिंह, व अभिनव रवि वत्स ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण विश्वकर्मा,बढया प्रधान प्रतिनिधि इन्दसेन सिंह, डूमरिया बाबु प्रधान प्रतिनिधि श्याम राज निषाद,राज कुमार, प्रमात्मा, दुर्गेश आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!