गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

गोंडा : सड़क के किनारे 48 वर्षीय युवक विक्षिप्त अवस्था मे छपिया पुलिस को मिला

दैनिक बुद्ध का संदेश
मनकापुर,गोंडा। मंगलवार की रात छपिया बभनान मार्ग पर माड़ा गांव के पास सड़क के किनारे 48 वर्षीय व्यक्ति विक्षिप्त अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी छपिया ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित किया।प्रभारी निरीक्षक छपिया सुरेश कुमार वर्मा ने बताया की मृतक की पहचान रामजी जयसवाल पुत्र जग्गूराम निवासी कोहाना,थाना महुली संतकबीर के रुप में हुई है।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका उपचार मुंबई में चल रहा था। वह सिवान स्पेशल ट्रेन से मुंबई से घर वापस आ रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button