गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पशु आरोग्य मेले का आयोजन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, जो पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित की जा रही है, का आयोजन विकासखंड नौगढ़ के ग्राम सभा रामगढ़ के सेखुईया चौराहा पर पशु चिकित्सालय नौगढ़ सदर के द्वारा किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही उपस्थित रहे। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा विधायक श्री श्यामधनी राही ने गौ पूजन करके तथा फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राज बहादुर यादव और डॉ देवेंद्र गौतम और ग्राम प्रधान नसीम अहमद ने मुख्य अतिथि श्री श्यामधनी राही का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नसीम अहमद ने की। उक्त मेले का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने किया। पशु आरोग्य मेलें को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि यह सरकार की प्रमुखता वाली योजनाएं हैं प्रत्येक वर्ष ऐसा मेला लगाया जाता है जिसमें मैं स्वयं प्रतिभा करता हूं। मेले में पशुओं के लिए सरकार की तरफ से निशुल्क दवाओं का वितरण योजना पूरी तरह से सफल है। अपने पशुओं को हीट में आने के बाद वैज्ञानिक विधि से कृत्रिम गर्भाधान ही कराये। पशु आरोग्य मेला को संबोधित करते हुए उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजबहादुर यादव ने पशुपालन विभाग के सभी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध प्रोत्साहन योजना, केसीसी योजना तथा नस्ल सुधार योजना के विषय में भी पशुपालकों को जानकारी दी। पशु आरोग्य मेला को संबोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरह हमारे पशुपालन विभाग में भी एंबुलेंस की सेवा प्रारंभ हो चुकी है जिसको टोल फ्री नंबर 1962 से संचालित किया जाता है। उन्होंने सहभागिता योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर गौशाला से आप पशु ले जाएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार आपको उसे पशु को पालने के लिए ₹1500 महीना पशुपालक को देगी। पशु आरोग्य मेला में 86 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 285 पशुओं की चिकित्सा की गई। जिसमें बड़े पशु 75 तथा छोटे 210पशु आए थे ।पशु आरोग्य मेला में पशुपालन विभाग की तरफ से डॉ पवन मिश्रा, उमेश पांडे, ,पप्पू राव, चंद्रजीत, अशोक चौधरी सहित शिवकुमार , गोपाल , बरदानी गुप्त, उमेश चंद्र,तोलेश्वर,अनीता, उर्मिला, सुभाष, राजेश सहित अन्य ग्राम वासी पशुपालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!