गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खेसरहा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने लक्ष्मीगंज तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना 15 दिन पूर्व की बताई जा रही है। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म करने के मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी। उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने बताया आरोपित कई दिनों से फरार था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!