गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ थाना परिसर में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गुरुवार को थाना परिसर के सभागार भवन में आगामी महाशिवरात्रि, ईद उल फितर व होली पर्व को लेकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इंस्पेक्टर विन्दश्वरी मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीस कमेटी का आयोजन किया गया। बैठक में आये संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील करते हुए शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर विन्दश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें। कस्बे में शांति व्यवस्था बनाये रखें। सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों एवं अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें व सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान प्रमुख रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, संघ के किशोरी लाल, व्यापार मण्डल के मनोज कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता, नंदू गौड़, आशुतोष शुक्ला, अरबाज, अवधेश कुमार, अमर सिंह चौधरी, मोहम्मद हनीफ, आबिद अली, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, सभासद प्रतिनिधि शिवरतन कन्नौजिया, सुरेश कुमार गुप्ता, सभासद दिनेश कुमार, सर्वेश कुमार खेतान, अंकित तिवारी के साथ उपनिरीक्षक रामशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, उपनिरीक्षक कमलेश मिश्रा, उपनिरीक्षक श्रीराम पाल, का० प्रभाकर यादव, का० दीपक गौड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!