सर्पदंश से बालिका की मौत घर में मचा चिखपुकार
बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव का मामला

बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेमना निवासी व्यासमुनी गुर्जर की पुत्री कुसुम कुमारी उम्र 12 वर्ष गत बुधवार की शाम को बालिका शोचय के लिए बाहर जा रही थी इसी दौरान सर्प ने डस लिया बालिका की चिखपुकार सुन मोके पर पहुंचे परिजन आनन- फानन में वैढन ट्रामा सेन्टर ले गए जहा ईलाज के दौरान बालिका की स्थिती गंभीर होता देख बेहतर ईलाज के लिए गुरूवार को डाक्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिए परिजनो ने बालिका को लेकर वाराणसी जा रहे थे की इसी दौरान नेमना पहुंचते ही गुरूवार देर शाम को बालिका की मौत हो गई। परिजनो ने शव को घर पर रख शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई कर अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया की सर्पदंश से बालिका की मौत की सूचना मिला है विधिक कार्यवाई कर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।




