गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करता है विद्यालय- सुरेन्द्र प्रताप सिंह

बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल सुरेन्द्र नगर कटरा में हिंदी व अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हिंदी में 42 व अंग्रेजी में 72 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात कक्षा आठवीं की होनहार व प्रतिभावान छात्राओं ने विद्या एवं वाणी की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की भाव पूर्ण वंदना ‘वीणा वादिनी वर दे’ नामक गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनो माध्यमों से दिए गए ज्वलंत विषयों पर अपना विचार प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने प्रेरक व ऊर्जावान विचारों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की विद्यालय ही एक ऐसा स्थान है जहाँ बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारा जाता है। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय अपना पूरा योगदान दे रहा है।विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि हमें सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, प्रतियोगिता केवल हार जीत के लिए नहीं बल्कि व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रस्तुत की जाती है। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। हिंदी भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों में रमाकांत द्विवेदी, पूजा सिंह , तैयब हुसैन एवं पूजा मौर्या ने प्रत्येक बच्चों के भाषण का मूल्यांकन पांच बिंदुओं के आधार पर उचित अंक प्रदान किया। अंत में प्राप्तांकों की गणना करके सर्वसम्मति से विजेताओं का नाम घोषित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 अ, ब, स में क्रमशः रुही द्विवेदी, श्रेया पटेल, अर्पिता दूबे ने प्रथम स्थान तथा आरवी द्विवेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-7 एवं 8अ,ब,स,द में क्रमश: आदि श्री, उमंग, हर्ष, दिव्यांश, अभय मिश्रा, महिमा रावत ने प्रथम स्थान तथा आदित्यराज चौहान, ऐश्वर्य सिंह, सेजल, आकांक्षा पटेल, शाम्भवी मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9वींअ,ब,स,द में अनुष्का सिंह, स्वर्णिमा, खुशी एवं सांग्वी शुक्ला ने प्रथम स्थान तथा साक्षी पण्डिम, श्रेया, आरुषी पाण्डेय एवं श्रद्धा पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-11 A (गणित वर्ग) में अदिती पाल ने प्रथम स्थान एवं आद्विक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11-B (विज्ञान वर्ग) में खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान तशा गौरीशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11-C (वाणिज्य वर्ग) में निशिका वर्मा ने प्रथम स्थान एवं सृष्टि शुक्ला ने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11-Hum (मानविकी वर्ग) श्रेया पाठक ने प्रथम एवं स्नो पटेल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 6अ,ब,स में प्राची, संस्कृति, नबिका, शशांक ने प्रथम स्थान तथा सोनम, अध्यांश, श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 एवं 8वीं अ,ब,स,द में सौम्या, हर्षिका, अनमोल, न्यासा, कृशांग, अमृता, सान्वी, श्रुति वर्मा ने प्रथम स्थान तथा श्रद्धा, शौर्य, आराध्या, शगुन, शगुन द्वितीय एवं अन्वेषिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-9 अ,ब,स,द में आद्विका गुप्ता, अपर्णा सिंह, सगुन, अनिका चौधरी, सलोमी अंसारी ने प्रथम स्थान रक्षिता, सृष्टि दुबे, संध्या पाण्डेय, सानिध्य पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, श्रेष्ठ चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-11 (विज्ञान वर्ग) में वैष्णवी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान तथा नीतू यादव ने द्वितीय स्थान, कक्षा-11 (वाणिज्य वर्ग) में अनाहिता सिंह प्रथम स्थान तथा लेज़ली ने हितीपरखान प्राप्त किया। कक्षा -11 (मानविकी वर्ग) में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आस्था पाण्डेय व अपर्णा सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षक तैयब हुसैन अपने संबोधन में प्रबंधक प्रधानचार्या,छात्र छात्राओं, निर्णायक मण्डल, शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तपन कुमार घोष, सृष्टि उपाध्याय, अरुण भट्‌ट‌, श्रीकांत, प्रशांत, यशवंत श्रीवास्तव, गुलशाद, श्रवन, के.के. सिंह, शशांक, अरशद, दीप देव द्विवेदी, दीप कमल, मनीष गौड़, पूनम तिवारी, अर्चना, डिम्पल, आकांक्षा, गुरप्रीत, मांडवी, खदीजा, उपेंद्र, दिव्या, प्रवेश, शिवेंद्र आदि शिक्षक शिक्षिकाएं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!