वार्षिकोत्सव में प्राइमरी स्कूल सूपाराजा के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

सिद्धार्थनगर। विकास खंड बांसी के प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया साहनी द्वारा दीप प्रज्जवलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना,स्वागत गीत एवं भारत माता वंदन का मंचन किया गया। कक्षा 2 और 3 के बच्चों द्वारा अरे द्वारपालों गीत के माध्यम से कृष्ण सुदामा मिलन का मनमोहक मंचन किया गया। बच्चों ने प्लास्टिक बैन एवं शराब मुक्ति पर भी नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में मीना महिमा साक्षी नाजिया प्रिया मुजम्मिल विकास और अन्नू आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों की तैयारी विद्यालय की अध्यापिकाओं श्वेता रानी गर्ग, संगीता पाण्डेय एवं जया साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकों राजमणि, उमापति मिश्र एवं योगेश मणि की भूमिका उल्लेखनीय बताई गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अंजनी कुमार झा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों में पुरूस्कार वितरण किया गया।




