गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक, दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक 132 केवी हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ा युवक जिप्पी, पुत्र निवासी बनकटा गांव, थाना भवानीगंज का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सुबह करीब आठ बजे अचानक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। विद्युत लाइन चालू होने के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब दो घंटे तक संयम और सूझबूझ के साथ युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवक से लगातार बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली काउंसलिंग और समझाइश के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसे सकुशल टावर से नीचे उतार लिया गया।प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका उपचार चल रहा है। घटना में उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। आवश्यक पूछताछ और परामर्श के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।घटना के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए लोगों को टावर से सुरक्षित दूरी पर रखा। समय रहते पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
हाईटेंशन टावर पर चढ़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक, दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!