मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बढ़नी में भाजपा ने चलाया प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान के तहत नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरी ने वार्ड संख्या-4 में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित नागरिकों को भाजपा का पत्रक वितरित कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पाठक, वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता, धनंजय सिंह, राजकुमार अग्रहरि, गोलू साहू, मंडल मंत्री ध्रुव चतुर्वेदी, बृजेश अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।




