बहराइच में बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, स्कूल ने बढ़ाया मान

बहराइच। सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय Barrows’ Blue Bells School के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2025-26 की ICSE व ISC बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी परिणामों में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
ISC (इंटरमीडिएट) परिणाम में अव्वल छात्र
ISC परीक्षा में शिवम शशिकांत मलिक और शुभ गुप्ता ने संयुक्त रूप से 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। समृद्धि श्रीवास्तव ने 92%, अभिनव गौर ने 91.4% तथा खुशी श्रीवास्तव ने 90% अंक अर्जित किए। इसके अलावा आरव तिवारी (87.4%), इशिका सिंह (86%), अर्पित तिवारी (84.4%), हर्ष मिश्रा (81.2%) और सृष्टि सोनी (81%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
अन्य सफल विद्यार्थियों में साक्षी सिंह (79.4%), गीत सिंह (78.4%), संभवी जैन (78.2%), अरविंद मिश्रा (76%) और अनिमेष रॉय (75.2%) शामिल रहे।
ICSE (हाईस्कूल) परिणाम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
ICSE परीक्षा में वैभव तिवारी ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इशिका सिंह ने 92%, आर्यन केसरवानी ने 90.2% तथा अवंतिका शर्मा ने 90% अंक अर्जित किए। काजोल पांडे, आक्शा फातिमा ने भी 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता दिखाई।
इसके अतिरिक्त जन्नत फारूकी (89%), इशा श्रीवास्तव (88%), रुश्दा फजल (86.2%), आसमा फजल (85.2%), आकाश गौर (85%) और कुशल तिवारी (85%) ने भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है तथा छात्रों के सम्मान में शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की भी जानकारी दी गई है।




