गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु विकसित उत्तर प्रदेशश् का संकल्प आवश्यक है

सिद्धार्थनगर। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आज जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा कपिलवस्तु के नगर पंचायत कपिलवस्तु सभागार में देवतुल्य जनों की सहभागिता हेतु आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित किया गया जिसमें सदर विधायक कपिलवस्तु के श्याम धनी राही ने कहा विकास में सभी लोगों की सहभागिता से ही सब कुछ बेहतर किया जा सकता है और कोई भी किसी भी प्रकार की दिक्कत या समस्या हो वह मौखिक के साथ साथ लिखित देने से जिम्मेदार लोग अपनी उत्तरदायित्व को बेहतर तरीके से निभाना चाहते हैं उसमें सबकी सहयोग से वाडिया हो जाती हैं। आप प्रत्येक कपिलवस्तु वासियों का अमूल्य सुझाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आप सभी के सुझाव श्समर्थ उत्तर प्रदेशश् की संकल्पना की पूर्णता में श्मील का पत्थरश् सिद्ध होंगे। आइए, हम सब मिलकर अपने विचारों व सुझावों से एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध नए उत्तर प्रदेश का निर्माण करें। और आप सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया है हमारे तरफ से सभी सम्मानित शुभचिंतकों और सहयोगियों और समर्थकों और पदाधिकारियों उपस्थिति लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!