गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

महाराजा सुहेलदेव कॉलेज की लापरवाही की शिकायत पर हाई लेवल कमेटी का किया गया गठन

विधायक सुभाष त्रिपाठी की बातों को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने नहीं लिया संज्ञान

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। थाना विशेश्वरगंज अमराई गांव के रहने वाले उमेश पाल जो अपनी पत्नी का प्रसव कराने के लिए मेडिकल कार्य बहराइच ले गए लेकिन उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया जिससे यह काफी नाराज है। पूरा मामला 12 जुलाई 2025 का है जहां पर उमेश पाल अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए दिन में 3:00 बजे मेडिकल कॉलेज गए थे और पत्नी को भर्ती भी कराया उनकी पत्नी प्रसव पीड़ा से काफी परेशान थी लेकिन 7 घंटे बीत जाने के बाद भी जब इलाज नहीं किया गया तो इन्होंने पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी से संपर्क किया तो विधायक सुभाष त्रिपाठी ने संबंधित डॉक्टर मंजू श्रीवास्तव से वार्ता कर मोबाइल पर श्रीमती बसंत कुमारी को देखने के लिए कहा परंतु उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, फिर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री से सम्पर्क किया और उन्हें प्रसव पीड़िता के बारे में बताया, प्रधानाचार्य डॉ संजय खत्री ने भी कोई ध्यान विधायक की बातों पर नहीं दिया तत्पश्चात उमेश पाल अपनी पत्नी को लेकर राज 10:30 बजे प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। अब ऐसे में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर किया जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य सचिव ने तीन सदस्यों का पैनल गठित किया , अब यह पैनल शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही करेगी। प्रसव पीड़िता के पति उमेश पाल ने बताया कि 7 घंटे बीत गए लेकिन पत्नी का इलाज नहीं किया गया और पेशेंट को भी नहीं देखा गया अस्पताल की व्यवस्था काफी हद तक ठीक नहीं है और एक ही बेड पर तीन चार प्रसव पीड़िता को लेटा दिया गया है ऐसा आरोप प्रसव पीड़िता के पति उमेश पाल ने लगाया। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बहराइच के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज की लापरवाही की शिकायत पर हाई लेवल जांच कमेटी का गठन किया है। अब चिकित्सा शिक्षा डीजी किंजल सिंह, विशेष सचिव कृतिका शर्मा, और RML की प्रोफेसर नीतू सिंह मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!