गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चिल्हिया बाजार में संत निरंकारी मिशन का आध्यात्मिक सतसंग आयोजित

केंद्रीय ज्ञान प्रचारक बक्सी राम ने कहाब्रह्मज्ञान से ही मन को मिलती है सच्ची शांति

शोहरतगढ़। संत निरंकारी मिशन सिद्धार्थनगर की ओर से रविवार को चिल्हिया बाजार में आध्यात्मिक सतसंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सैनिक एवं केंद्रीय ज्ञान प्रचारक बक्सी राम रहे। सतसंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही स्थान है जहां सामान्यतः बाजार लगता है और केवल शरीर से जुड़ी वस्तुओं का लेन-देन होता है, लेकिन आज इसी स्थान पर मन को शांति देने वाले अनमोल सतसंग का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरन सतगुरु की कृपा से परमात्मा का सच्चा ज्ञान प्राप्त हो रहा है। यह वही सत्य है, जिसका गुणगान युगों-युगों से होता आया है। परमात्मा हमारे अंग-संग है, उसे जानना आवश्यक है। यह ज्ञान केवल शरीर तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है।जिस मन में प्रेम नहीं होता, वह नीरस और सूखा होता है। प्रेम का संदेश ब्रह्मज्ञानी संतों के माध्यम से समाज तक पहुंच रहा है। बक्सी राम ने कहा कि जब तक इंसान परमात्मा से नहीं मिलता, तब तक उसे मुक्ति संभव नहीं है। यह मानव जीवन अंतिम अवसर है, जिसमें परमात्मा को जाना जा सकता है। भगवान अपने भक्तों के प्रेम के वश में होते हैं, जैसे कबीर और मीरा ने सत्य को जानकर अनुभव किया। सतसंग का संचालन राम सुमेर ने किया। इस अवसर पर मुखी डॉ. राजाराम यादव ने भी सतसंग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने का आह्वान किया। विमला, डा. सुनील श्रीवास्तव, बृजमोहन, सेवा दल इंचार्ज साधना पासवान, मनीष कुमार, संतराम, पूर्व विधायक विजय पासवान, शांति देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!