गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

सीडीओं की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।

संतकबीर नगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला वृक्षारोपण समिति में वर्ष 2024-25 में कराये गये वृक्षारोपण स्थलों का जिओ टैगिंग शत-प्रतिशत कराने हेतु समस्त विभागों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। समस्त वृक्षारोपण स्थलों का गणना पंजिका बनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा अन्य विभाग को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष उनके द्वारा कराये गये वृक्षारोपण के स्थलीय सत्यापन हेतु अर्न्तविभागीय टीम का गठन किया गया है जिसमें सभी कार्यदायी विभाग को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया है कि सत्यापन रिपोर्ट तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय एवं मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें।इसी क्रम में जिला पर्यावरण समिति में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत एम0आर0एफ0 सेन्टर निर्माण हेतु भूमि प्रबन्धन, साथ ही स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज एवं उसकी कम्पोस्टिंग/आर0डी0एफ0, लिगेसी वेस्ट की स्थिति पर चर्चा की गयी। कन्स्ट्रक्शन डिमोलेशन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन, ई-वेस्ट प्रबन्ध, जैव चिकित्सा प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन की स्थिति के अन्तर्गत उसका एकत्रण, पृथक्कीकरण एवं निस्तारण पर चर्चा की गयी। जनपद में बायोमास/गार्वेज दहन से जनित उत्सर्जन के नियन्त्रण के सम्बन्ध में एवं जनपद में वाहनों से जनित उत्सर्जन हेतु किये गये उपायों की समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बखिरा झील में गिरने वाले 03 नालों (बखिरा नाला, बरईपार नाला एवं बण्डा नाला) के टैपिंग का कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने शहरी क्षेत्रों में जल संचयन हेतु कार्ययोजना तैयार करने हेतु समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया। इसी क्रम में जिला गंगा समिति की बैठक में शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों/ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेन्ट सन्यन्त्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन डैशबोर्ड जी0डी0पी0एम0एस0 पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपडेट किये जाने वाले 10 थीम व इनसे जुडे इंडीकेटर्स की समीक्षा की। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!