गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बच्चों ने रैंप वॉक के जरिए दिया ‘स्वस्थ जीवन’ का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। पंचपेड़िया रोडरू स्थानीय दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स के प्रांगण में ‘हेल्दी और अनहेल्दी फूड’ थीम पर आधारित एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को मनोरंजन के माध्यम से संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बच्चों ने फलों, सब्जियों और जंक फूड के आकर्षक कॉस्ट्यूम पहनकर रैंप वॉक किया। उनकी छोटी-छोटी प्रस्तुतियों और प्रभावशाली स्पीच ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने सरल भाषा में बताया कि जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, जबकि फल और सब्जियाँ शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करती हैं। संस्थान के एम.डी. अमर मणि पांडेय ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें सही खान-पान और जीवनशैली की समझ भी दी जानी चाहिए। प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना पांडेय ने बताया कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों को खेल-खेल में महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों की सीख देते हैं। एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने कहा कि इस आयोजन की सफलता अभिभावकों के सहयोग और बच्चों के स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प में निहित है। वहीं वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, संजू सिंह, आकांक्षा मिश्रा, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति, आफताब, अभिषेक वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, आराध्या सिंह और नंदिनी गाडिया के मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन बच्चों में अच्छी आदतों के विकास और उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!