श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक ब्लॉक महसी के सभागार में की गई आयोजित

बहराइच। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महसी तहसील कार्यकारिणी की बैठक रविवार को महसी ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अटल सिंह, कोषाध्यक्ष रमन सोनी की उपस्थिति में तहसील महसी इकाई का गठन किया गया। बैठक में संरक्षक पद पर कृष्णानंद पांडेय व अध्यक्ष अमर नाथ त्रिवेदी, महामंत्री शिवाजी अवस्थी व मीडिया प्रभारी राकेश मौर्या को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई दी और सगंठन व पत्रकार हित में कार्य करने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज की अहम कड़ी है उन्हें अपने दायित्वों व कर्तव्यों को बखूबी समझना चाहिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार गरीबों जरूरतमंदों, शोषितों की आवाज होते हैं। इस दौरान अभिनय त्रिपाठी, अरविंद पाठक, लोकनाथ त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश शुक्ला, संदीप त्रिवेदी मौजूद रहें।




