गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा के बिस्कोहर रोड पर शनिवार दोपहर तीन बजे एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।घायल महिला की पहचान त्रिलौकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकौठा निवासी 37 वर्षीय फुरगुद्दी पत्नी गोबरे के रूप में हुई है। वह किसी काम से इटवा आ रही थी, जब वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के कारण वह बेहोश हो गई थी, जिससे उससे जानकारी नहीं ली जा सकी। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर महिला के परिजन शाम पांच बजे सीएचसी इटवा पहुंचे। परिजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल ले गये। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!