गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

उसका बाजार : उसका में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार,सिद्धार्थनगर। कस्बा के स्टेट बैंक के सामने स्थित गांधी चबूतरा मैदान में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की उसका बाजार की इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने दीप प्रज्वलित करके किया है।

इसके बाद व्यापार संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी नगर अध्यक्ष धनेश वर्मा, महामंत्री अभिषेक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजनरायन पाण्डेय, बलराम जायसवाल, अमरेश वर्मा, विधिक सलाहकार राहुल दूबे, कमरुजमा, मनोज जायसवाल, पंकज अग्रहरि, अवधेश वर्मा, मनीष अग्रहरि, पंकज सिंह, आशीष अग्रहरि, बजरंगी शाहू, विनोद वर्मा, वेद प्रकाश अग्रहरि, आदि को प्रेदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है और सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है। इस अवसर पर सदर विधायक श्याम धनी राही ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारी व समाज के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यापारी ही समाज व देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर ले जाते है। व्यापारी समाज की रीढ़ है। सरकार भी व्यापारी के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, पूर्व चेयरमैन हेमन्त कुमार जायसवाल, महेश छपड़िया, श्रीधर पाण्डेय, राकेश दत्त त्रिपाठी, राहुल विश्वकर्मा, रवि अग्रहरि, संजय जायसवाल, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज आदि रहे।

Related Articles

Back to top button