गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राम राम कुश्ती दंगल: कुश्ती जीतकर बाबा लाड़ी बने राम राम केसरी

नेपाल सहित कई राज्यों के पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दांव का जादू

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में मौनी अमावस्या पर लगने वाले मेले में धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में दो दिवसीय राम राम कुश्ती दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने अपनी ताकत की आजमाइश की। बुधवार को आयोजित दंगल के दूसरे दिन नेपाल राष्ट्र सहित कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए। दंगल में पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। दंगल देखने के लिये हजारों हजार की संख्या में भीड़ जुटी रही। इस वर्ष दंगल में विभिन्न जगहों के 52 से अधिक पहलवानों ने ताल ठोक कर अपना दमखम दिखाया। पहले व दूसरे दिन के दंगल में 1100 रुपये से लेकर 21000 रुपए तक की 52 से अधिक कुश्तियां करवाई गई। जहां विजेता पहलवानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वही आए हुए अतिथियों को पूर्व विधायक द्वारा मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। दंगल के दूसरे दिन महामुकाबले का आयोजन हुआ, जिसमें मंगलवार को विजयी हुए पहलवानों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल कुश्ती मुकाबला हुआ, जिसमें फाइनल विजेता पहलवान को राम राम केसरी की उपाधि व 21 हजार रुपए का नगद राशि, गदा व मोमेंटो तथा उपविजेता जग्गा पहलवान को 51 सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया गया।
फाइनल बाबा लाड़ी पहलवान अयोध्या और जग्गा पहलवान राजस्थान के बीच हुआ,बाबा लाड़ी पहलवान अयोध्या विजई हुए और उन्हें राम राम केसरी की उपाधि दी गई। सेमी फाइनल में लक्की थापा पहलवान नेपाल व जग्गा पहलवान राजस्थान के बीच जग्गा पहलवान विजई हुए, बाबा लाड़ी पहलवान व सागर यादव के बीच में बाबा लाड़ी पहलवान विजई हुए। वही क्वाटर फाइनल में जग्गा सिंह पहलवान राजस्थान व पप्पू पहलवान उत्तराखंड के बीच जग्गा सिंह पहलवान विजई हुए, बब्लू पहलवान मेरठ व सर्वेश पहलवान संतकबीरनगर के बीच बराबर पर समाप्त होने के कारण सेमी फाइनल से बाहर हो गए, वही सागर यादव पहलवान मेरठ व नरेश पहलवान पंजाब के बीच सागर यादव पहलवान विजई हुए। वही क्वाटर फाइनल में लक्की थापा पहलवान नेपाल व जग्गा पहलवान राजस्थान के बीच जग्गा पहलवान विजई हुए, बाबा लाड़ी पहलवान अयोध्या व लाला पहलवान बनारस के बीच बाबा लाड़ी पहलवान विजई हुए। दंगल में नेपाल, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, अयोध्या, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के पहलवान सम्मालित हुए और इन्होंने कुश्ती के नये-नये दांव पेंच दिखाते हुए अखाड़े में खूब जोर आजमाइश की। पहलवानों के दांव, पेच कुश्ती को देखकर दर्शक काफी रोमांचित हुए। दूसरे दिन की पहली कुश्ती चकधारी पहलवान मध्य प्रदेश व मुन्ना पहलवान कानपुर के बीच मुन्ना पहलवान कानपुर ने मछई गुत्ता दाव मारकर चित कर दिया, लक्की थापा पहलवान नेपाल व सोनू पहलवान चंडीगढ़ राजस्थान के मध्य लक्की थापा पहलवान विजई हुए, काला चीता पहलवान राजस्थान व चूड़ा दही वाले बाबा अयोध्या के बीच में चूड़ा दही वाले बाबा अयोध्या ने धोबी पछाड़ दाव मारके चित कर दिया, विशाल पहलवान संतकबीर नगर व पवन गाजीपुर के बीच बराबर पर खत्म हुआ। महिला पहलवानों में शिवांगी पहलवाल नवाबगंज गोंडा व मुस्कान पहलवान कानपुर में शिवांगी पहलवाल विजई हुई, निशा पहलवान बनारस व शिवानी पहलवान गोरखपुर के बीच निशा पहलवान विजई हुई, शिवांगी पहलवाल नवाबगंज गोंडा व निशा पहलवान बनारस के बीच में शिवांगी पहलवाल विजई हुई, राजेश पहलवान बक्सर बिहार व गोलू पहलवान राजस्थान के मध्य राजेश पहलवान विजई हुए। कार्यक्रम में शिवनाथ चौधरी, डा दशरथ चौधरी, ईओ बाढ़नीचाफा आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह, थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव, चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि, चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता, कारिया अवस्थी, अशोक चौधरी, राकेश यादव, सुगंध अग्रहरि, मक्कू शाही, वीरेंद्र राव, रमेशधर द्विवेदी आदि ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती आरंभ करवाया और विजई पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक तिलक साहू, लवकुश ओझा, डा. दशरथ चौधरी, चन्द्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, शैलेश सिंह, शत्रुहन सोनी, हरीश पाण्डेय, मधुसूदन अग्रहरि, पप्पू श्रीवास्तव, रमेशधर द्विवेदी, गौरीशंकर अग्रहरि, प्रेम नारायण दुबे, अजय अग्रहरि, नबाब राईनी, महंत मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!