गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जल निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं नगरवासी

बलरामपुर। जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा बलरामपुर नगरवासियों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के पीपल तिराहा के पास हर घर जल योजना के तहत पानी की पाइप डालने के लिए जल निगम द्वारा पक्की सड़कों को खोदा गया था लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गयी। नतीजन बारिश के मौसम में यह सड़क दल-दल में तब्दील हो गई है। गड्डों वाली सड़क पर गाड़ियां फंसने से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह रास्ता सिविल लाइन,बड़ा परेड,सिंचाई विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ जाता है, इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, कर्मचारी व राहगीर आते जाते है। बारिश के मौसम में यह रास्ता गड्डों और कीचड़ में पूरी तरह तब्दील हो गया है। राहगीरों का चलन दूभर हो गया है। लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए मुख्य सड़क से लेकर गालियों,सड़कों को तोड़ दिया गया। महीनों हो गए सड़क की स्थिति दयनीय है,आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। शिकायत के बाद भी ठीक नही कराया गया। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय निवासी हेमु ने बताया कि सड़क खराब होने से स्कूल,कोचिंग जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कीचड़ में फिसलने का डर हमेशा बना रहता है। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी गिर चुकी हैं। इसी रास्ते से बाइक,कार ई रिक्शा,सरकारी बस,स्कूली वैन तथा दैनिक वस्तुओं को खरीददारी करने वाले राहगीर आते जाते है। सुधीर ने बताया कि काफी दिनों से यह सड़क खराब है बरसात होने के कारण आए दिन सड़क पर गंदगी एवं कीचड़ भरा रहता है कई बार रिक्शा व बाइक गड्ढे में धस गया है अगर जल्द सड़क मरम्मत नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!