गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

जनगणना कार्य में शिथिलता पर जिलाधिकारी सख्त तीन अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका,, सोनभद्र

 

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा शुक्रवार को रात्रि 08:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान तहसील दुद्धी एवं तहसील ओबरा के ग्रामीण चार्ज क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस ब्लॉकों (HLBs) की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। दुद्धी में मात्र 7.50 प्रतिशत तथा ओबरा में 17.68 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया।

जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि संबंधित चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्यों के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अपर जिला जनगणना अधिकारी स्तर से भी गणना कार्य में लगे अध्यापकों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही है।

जनगणना कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार दुद्धी, तहसीलदार ओबरा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि आगामी दो दिनों के भीतर कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं सुधार परिलक्षित नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

*जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश*

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनगणना-2027 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित अनुश्रवण, पर्यवेक्षण एवं क्षेत्रीय निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!