उत्तर प्रदेशसोनभद्र
बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है-भूपेश चौबे

सोनभद्र। बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। इसमें विश्वास की महक है, विकास की ललक है और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है। बजट में कृषि और किसानों के कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी सौगात दी गई है। कोई कल्पना भी नहीं करता था कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा ₹12 लाख तक हो जाएगी। यह दूरदर्शी बजट है जिसमें समाज के हर वर्ग के साथ साथ हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। ऐसे जनकल्याणकारी और मानवीय बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का सदर विधायक भूपेश चौबे ने हार्दिक आभार जताया।




