उत्तर प्रदेशबलरामपुर
हरैया सतघरवा सीएससी की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल, रात में इलाज बंद

बलरामपुर। जंगलवर्ती तराई क्षेत्र के हरैया सतघरवा स्थित सीएससी में शाम 4 बजे के बाद ताला लग जाता है। आवासीय भवन हैंडओवर न होने से डॉक्टर व स्टाफ घर चले जाते हैं, जिससे रात्रिकालीन आपात सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। स्टाफ की कमी के कारण प्रसव पीड़ित महिलाओं को शिवपुरा, तुलसीपुर व बलरामपुर भेजा जा रहा है। आधुनिक उपकरण, एक्सरे व ऑपरेशन थिएटर मौजूद होने के बावजूद कर्मियों के अभाव में मशीनें बेकार पड़ी हैं। न बिजली का स्थायी कनेक्शन है, न जनरेटर। क्षेत्र की तीन लाख आबादी और नेपाल से आने वाले मरीज इलाज को भटकने को मजबूर हैं।




