गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
महाराजगंजउत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर के युवक की मौत, चार पहिया वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दैनिक बुद्ध का संदेश
महाराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एकसडवा ओवरब्रिज के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम सरंगी, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान चौकी जोगियाबारी क्षेत्र के ग्राम एकसडवा ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अश्वनी को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!