देवरानी ने जेठानी के घर में कराई चोरी, देवरानी सहित 04 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ/स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को सफलता मिली, मु0अ0सं0 298/2025 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किये गये शत-प्रतिशत 60,000 रूपये नगद व 10,00,000 रूपये के जेवरात बरामद कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार दिनाँक 11.10.2025 को वादिनी मुकदमा सलमा बेगम पत्नी नसीम अहमद निवासी मंसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 10.10.2025 को समय 15.00 बजे अपने घर से अपनी देवरानी शमा उर्फ हुमा के साथ सत्तीकुआं शादी/वलिमा में गयी थी तथा शायंकाल 18.00 बजे घर वापस आयी एवं ताला खोलकर अन्दर प्रवेश की तो देखी उसके घर के दो कमरे व दोनों कमरों में रखी हुई एक-एक अलमारियां खुली हुई हैं तथा उसमें वादिनी की पुत्री अरसिया अंसारी पत्नी सिरताज जो विगत 06 माह से अपने पति के साथ विदेश सऊदिया में रह रही है का जेवरात कीमत करीब 10,00,000 रूपये व वादिनी मुकदमा के देवर वसीम का 60,000 रूपये नगद चोरी हो गया है । इस सम्बन्ध में थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 298/2025 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 आशुतोष कुमार राय को सुपुर्द की गई । जिस पर थाना दरगाह शरीफ पुलिस की टीम व एसओजी/सर्विलांस टीम बहराइच द्वारा आज 05 दिवस के अन्दर ही अथक परिश्रम, निष्ठा व लगन से इस घटना में संलिप्त सभी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किये गये समस्त नगद रूपये 60,000 व सोने व चाँदी के जेवरात कीमत करीब 10,00,000 रूपये पुलिस ने बरामद कर लिए। गिरफ्तारी, बरामदगी व साक्ष्य के आधार पर मु0अ0सं0 298/2025 धारा 305(ए) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की अभिवृद्धि की गयी । अभियुक्ता शमा उर्फ हुमा वादिनी मुकदमा सलमा बेगम की सगी देवरानी है, जिसनें इस घटना को कारित करने के लिये अन्य अभियुक्तों के साथ षडयन्त्र रचकर सभी अभियुक्तों के साथ मिलकर घटना को कारित किया । घटना करने का मुख्य उद्देश्य अपने पहले पति से पैदा हुई पुत्री की शादी हेतु जेवरात व धन का संग्रह करना था।




