गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न

गोण्डा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा गोण्डा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन रविवार को कलेक्ट्रेट गोण्डा स्थित प्रशासनिक अधिकारी कक्ष में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर अपराह्न 2 बजे तक चली, जिसमें कुल 78 में से 74 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।निर्वाचन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र कुमार तिवारी और रीडर न्यायालय जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पन्न हुई।इनके साथ सहायक अधिकारी के रूप में प्रधान सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मुजीबुर्रहमान,गंगाधर दूबे तथा ईडीएम कलेक्ट्रेट अमित गुप्ता ने जिम्मेदारियाँ निभाईं। मतदान एवं मतगणना पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही।अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सुरेन्द्र कुमार को 38 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संदीप कुमार को 27 मत प्राप्त हुए।11 मतों के अंतर से सुरेन्द्र कुमार अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए।महामंत्री पद पर हुए कड़े मुकाबले में धर्मेन्द्र कुमार ने 35 मत हासिल कर 32 मत पाने वाले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार दूबे को 3 मतों से पराजित किया।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार पाण्डेय,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर संतोष कुमार रावत, संगठन मंत्री पद पर राकेश पाण्डेय तथा संयुक्त मंत्री पद पर वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय निर्विरोध चुने गए।पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। चुनाव अधिकारियों ने अंत में सभी नवचयनित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!