गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जेपी ललिता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने कहा की युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त होता है। श्री शुक्ल ने श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे जे.पी. ललिता मेमोरियल सर्कल बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्ती के शैक्षिक विकास में श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के संस्थापक श्रीकृष्ण पांडेय एवं उनके परिजनों का बड़ा योगदान है। इन शैक्षिक संस्थानों की सबसे बड़ी विशेषता हैं कि इनमें गरीब परिवार के बच्चों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। साथ ही इन विद्यालयों में खेल कद की गतिविधियाँ भी समय समय पर आयोजित की जाती हैं। यह शानदार टूर्नामेंट सर्कल बाउंड्री की क्रिकेट से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का अच्छा मंच बन चुका है। कार्यक्रम के आरंभ में आयोजन समिति के संरक्षक विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार पांडेय विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार पांडेय, उप प्रबंधक अक्षत पांडेय, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, सहसंयोजक रसीद अहमद और इवेंट मैनेजर सईद अहमद ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने संस्थापक श्रद्धेय श्री कृष्ण पांडेय, स्वर्गीय जे पी पांडेय, स्वर्गीया श्रीमती ललिता पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। संरक्षक मंडल और आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हए प्रतियोगिता की रूपरेखा रखी। साथ ही यह भी कहा कि अगले वर्ष से इस प्रतियोगिता को प्रदेश स्तरीय स्वरूप दिया जाएगा। संयोजक अक्षत पांडेय और संरक्षकों ने मुख्य अतिथि महेश शुक्ल, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक आलम चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह गुड्डू और भाजपा नेता सर्वेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया। संयोजक अक्षत पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 मैच खेले गए। जिनमें बस्ती किलर की टीम ने विजेता बनकर स्वर्गीया श्रीमती वंदना पांडेय ट्रॉफी हासिल की। कुशीनगर की टीम उपविजेता रही जिसे स्वर्गीया श्रीमती मीरा पांडेय ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बस्ती किलर के बैटर सुहेल को दिया गया। वहीं पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुशीनगर के होनहार खिलाड़ी आफताब को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही पूरी प्रतियोगिता में शानदार सहयोग करने वाले कमेंटेटर दानियाल सईद, स्कोरर रहबर अंसारी, अंपायर मेहताब आलम, तारिक अली और फरकान खान को भी उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य मोहम्मद सलीम, सैम शेख, कैफ खान, कामरान हाशमी, फैज रियाज, अदनान, मुजम्मिल, ज़ैद, अकबर, साहिल शुभम और रहमान को भी संरक्षकों ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जागरण पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रदीप पांडेय,कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य कामाख्या पांडेय, आप नेता सच्चिदानंद त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, अटेवा के जिला संरक्षक देवेन्द्र तिवारी, सौरभ मिश्र, सुनील त्रिवेदी, राम मोहन सिंह, प्रियदर्शन, धर्मेंद्र बहादुर पाल, कृष्ण कुमार जी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!