गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

नगर पंचायत मेहदावल का अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद ने उद्घाटन समारोह में रहे मौजूद

दैनिक बुद्ध का संदेश
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल नगर पंचायत के तुलसीपुर अमिलहवा में स्थित शिक्षण संस्थान चंपा एजुकेशनल एकेडमी का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी व विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी टुना पांडेय द्वारा संयुक रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अनेको पदाधिकारी व कार्यकर्ता संग क्षेत्र की जनता उपस्थित रही। बताते चलें कि मेंहदावल नगर पंचायत के अमिलहवा वार्ड नं 20 में बृहस्पतिवार को एक शिक्षण संस्थान चंपा एजुकेशनल एकेडमी का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी व विशिष्ट अतिथि बिहार के पूर्व एमएलसी टुना पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिला पट्ट का अनावरण करते शिक्षण संस्थान के कार्यप्रणाली का शुभारंभ हुआ किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत फूल माला से विद्यालय के प्रबंधक व वरिष्ठ सपा नेता अरविंद पांडेय मोनू द्वारा किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि मेंहदावल क्षेत्र में शिक्षा के लिए एक सर्वाेत्तम क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा। वर्तमान दौर में शिक्षा का विशेष महत्व है। लेकिन शिक्षण संस्थान भी क्षेत्र के निवासियों को मिलना चाहिए। जिसके लिए अरविंद पांडेय मोनू ने चंपा एजुकेशनल एकेडमी की स्थापना कर पूर्ण किया है। इस विद्यालय से बच्चो को बेहतर शिक्षा मिलेगी जिससे बच्चो का भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस तरह से तमाम बातों को उद्घाटन के दौरान कहा गया। सभी लोगों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्रबन्धक अरविंद पांडेय मोनू, मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के सिवान पूर्व एमएलसी टुना पाण्डेय, पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी, हरिशंकर सिंह, लेरिक यादव, आलोक यादव सोनू, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश निषाद, प्रधान उग्रसेन सिंह, पूर्व प्रत्याशी सुबोध चंद यादव, पूर्व प्रमुख चंदशेखर सिंह, सुनील सिंह, अनवारूल हक, अंकिता बाबी मोहम्मद अहमद, पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, प्रधान श्यामजी यादव , रियाज अहमद, दीपक कन्नौजिया, सहित सैकड़ों लोगों के साथ ही विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!