उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जर्जर सड़क से स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी, प्रशासन बेरुखी

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड इटवा के कोटचम्पतराय से चूही ग्रान्ट तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यन्त खराब है। इस मार्ग पर एक पाठशाला भी स्थित है, जिससे स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।वहीं ग्रामीणों के मुताबिक इस सड़क की दुर्दशा की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। स्थानीय प्रधान ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बेलाश विश्वकर्मा, रंजीत गौतम, रूपचन्द, सुनील मौर्य, जगलाल मौर्य, गेजई मौर्य, इसरार अहमद, शकील अहमद, गुलाम हुसैन, बली और विजय बहादुर सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत से न केवल बच्चों को परेशानी हो रही है, बल्कि आम नागरिकों के दैनिक आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।




