उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विहिम के जिलाध्यक्ष कृपा शंकर त्रिपाठी व जिला महामंत्री के पद पर अरविन्द कुमार शुक्ला बने

सिद्धार्थनगर। सन्त रविदास जयन्ती के अवसर पर सिंह श्री माता मन्दिर में विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से सहभोज एवं शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आहूत की गई। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन सदैव अपने कार्यकर्ताओ के साथ ही साथ सनातन धर्मावलंबियों के साथ खड़ी है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नही होगा। प्रत्येक हिन्दू विश्व हिन्दू परिषद का सदस्य है। आज इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू महासंघ जिला अध्यक्ष पद पर कृपा शंकर त्रिपाठी एवं जिला महामंत्री के पद पर अरविंद कुमार शुक्ला को बनाया गया। उनके संगठन में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विश्व हिन्दू परिषद में शामिल हुए।