गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत घर घर जाकर भाजपाईयों ने ली मिट्टी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया में बुधवार को मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत घर घर जाकर भाजपाईयों ने मिट्टी संकलित की। पूर्व जिलाध्यक्ष व डुमरियागंज मंडल प्रभारी राम कुमार कुंवर, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य भाजपाई ने भ्रमण कर लोगों को अभियान का महत्व बताया। साथ ही वीर सपूतों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश एक विशेष अभियान है, जो पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर देगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक धार्मिक संगठनों के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाए। मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी व प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी आजादी का अमृत महोत्सव पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया है। यह हम सब का सौभाग्य है कि आजादी के अमृत कल के प्रथम वर्ष में हम सबको नए भारत का दर्शन हो रहा है। इस दौरान अमरनाथ पाण्डेय, अजय अग्रहरी, शिव पूजन, विजयपाल मौर्य, प्रभू नाथ, विरेन्द्र दूबे, शिव कुमार पाण्डेय, रामानंद वर्मा, झिनकू वर्मा, महेश, जुग्गीलाल, कैलाश, रक्षाराम, प्रदीप पाण्डेय, मनोज, उर्मिला, मधू गौड़, पृथ्वीपाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button