गांव में फैला आवारा कुत्तों का आतंक, दर्जनों लोगों पर हुआ हमला

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर। पयागपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बसनेरा के विभिन्न मुहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है जिसमें एक महीने के अन्दर लगभग दो दर्जन से अधिक गायों को अपना निवाला बना चुके हैं और दर्जनों लोगों के ऊपर भी हमला कर चुके हैं। रात के समय गांव के बीच से लोगों का आना-जाना परेशानी का सबक बन गया है तथा शाम के बाद लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर निकालने नहीं दे रहे हैं ताकि आवारा कुत्तों के आतंक से बच्चों को बचाया जा सके। गांव के पशुओं पर भी हमला इन आवारा कुत्तों के द्वारा किया गया; जिसमें ज्यादा काफी पशु घायल हो गए। इस समस्या को लेकर ग्राम सभा के लोगों द्वारा प्रशासन को अवगत कराया गया फिर प्रशासन के द्वारा जो नवम्बर उपलब्ध कराया गया था उस पर भी कई बार ग्रामीणों ने कॉल किया लेकिन वह मिल नहीं रहा है|आम जनमानस के लिए बहुत बड़ा खतरा ये आवारा कुत्ते उत्पन्न कर सकते हैं। ग्रामीण वासी सुनील त्रिपाठी ने बताया कि आवारा कुत्ते के आतंक की वजह से ग्रामीण वासियों के साथ आम जनमानस को भी बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण वासियों की प्रशासन से मांग है कि आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीण वासियों को सहूलियत दिलाया जाए।




